भवाली एयर फोर्स स्टेशन के ऊपर ड्रोन उड़ाने वाले ड्रोन के साथ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

भवाली। एयर फोर्स स्टेशन के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने वाले तीन व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही पूछताछ में तीनों ने ड्रोन उड़ाने की बात कबूल ली है। जिसपर पुलिस ने आगे की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस जानकारी के अनुसार 12 जून को एयरफोर्स स्टेशन भवाली के सिक्योरिटी ऑफिसर स्क्वाड्रन लीडर प्रशान्त डांगर ने अज्ञात द्वारा भवाली एयरफोर्स स्टेशन के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने की तहरीर पुलिस को दी थी। जिसपर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज पर जाँच शुरू की थी। एयर फोर्स स्टेशन की सुरक्षा व उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार जांच की गई। कोतवाल डीआर वर्मा के निर्देशन में एसएसआई प्रकाश सिंह मेहरा ने पुलिस टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए श्यामखेत भवाली एग्जॉल्टर सोसाइटी से तीन व्यक्तियों पुष्पेंद्र सिंह निवासी बुलंदशहर, मोहम्मद ताहिर निवासी गाजियाबाद तथा मोहम्मद ओसामा निवासी बिजनौर को मय दो ड्रोन व उड़ाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह फ्लैट बिक्री और प्रॉपर्टी सेलिंग का कार्य करते हैं, और अपने यूट्यूब चैनल पर अपार्टमेंट की फुटेज डाल कर बेचते हैं। एयर फोर्स एरिया के समीप ड्रोन उड़ाया जाना प्रतिबंधित है इसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। अगस्त माह में भी ड्रोन उड़ाए जाने की शिकायत के संबंध में पूछताछ पर अभियुक्त पुष्पेश द्वारा अपने साथी के साथ ड्रोन उड़ा कर फ्लैटों की वीडियोग्राफी की बात स्वीकार की गई। जिसपर पुलिस ने दोनों ड्रोन मय उपकरण कब्जे में लेकर सीज कर दिए।
कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि तीन व्यक्तियो को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। जिसमे तीनो ने ड्रोन उड़ाने की बात कबूल कर ली है। फिलहाल तीनो पर कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page