बनभूलपुरा पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 10.26 ग्राम स्मैक व 144 पव्वे शराब के साथ दो गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

बनभूलपुरा पुलिस का नशा तस्करों पर शिकंजा, 10.26 ग्राम स्मैक व 144 पव्वे शराब के साथ दो गिरफ्तार
हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक महिला के कब्जे से 10.26 ग्राम स्मैक तथा एक युवक के पास से 144 पव्वे माल्टा मसालेदार शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 13 जुलाई को शांति व्यवस्था एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान गौला पार्किंग स्थित सज्जाद की झोपड़ी के पास से इन्द्रानगर निवासी 20 वर्षीय शहनाज पुत्री समीम को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से 10.26 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं दूसरी कार्रवाई में गौला पुल पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने स्कूटी संख्या UK-04 AT-4457 को रोका। स्कूटी में रखे कट्टे से तीन पेटियों में कुल 144 पव्वे माल्टा मसालेदार शराब बरामद हुई। पुलिस ने अल्मोड़ा निवासी एवं वर्तमान में हीरा नगर, मुखानी निवासी 25 वर्षीय नीरज जोशी पुत्र हरीश जोशी को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में की। पुलिस का कहना है कि जनपद में नशा तस्करी और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  तीन माह से वेतन नहीं मिलने पर कुमाऊं आयुक्त सख्त, कर्मचारियों का बकाया भुगतान कराने के निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page