भवाली। भवाली नगर निकाय चुनाव हर दिन रोमांचक होता जा रहा है। अध्यक्ष पद में जहां कुछ दावेदार है, तो वही 7 वार्डो में 42 से अधिक ने ताल ठोकी है। अब श्यामखेत कहल क्वीरा वार्ड में युवा नेता तरुण साह ने ताल ठोक दी है। जिससे यहां भी समीकरण नए बनने जा रहे हैं। यहां सभी दिग्गज दावेदारों के बीच महा मुकाबला देखने को मिलेगा। हर दिन वार्डो में दावेदारी से राजनीति रोमांचक होती दिखाई दे रही है। वही युवा होने के साथ साथ लोगो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए लोग तरुण साह को पसंद कर रहे हैं।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें