विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली व पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

ख़बर शेयर करें

विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली व पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
भवाली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर भवाली एवं जीपीएस स्कूल भवाली में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता शिविर, जागरूकता रैली तथा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और वृक्षारोपण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को पर्यावरण बचाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया। इसके बाद विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर दोनों विद्यालयों की प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पीएलवी एवं अधिकार मित्र ऋतु तथा सोनम द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में सैनिकों और व्यापारियों के लिए बनेगा बहुद्देशीय भवन, व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page