खैरना में जीएसटी को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- खैरना स्थित महिला सभागार में व्यापारियों के लिए जीएसटी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक सहायक आयुक्त राज्य कर अधिकारी नैनीताल प्रकाश चन्द्र त्रिवेदी एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज जलाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान क्षेत्र के व्यापारियों को जीएसटी से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने जीएसटी के नियमों, रिटर्न फाइलिंग प्रक्रिया तथा कर व्यवस्था की बारीकियों को सरल भाषा में समझाया। साथ ही सभी व्यापारियों से अनिवार्य रूप से जीएसटी में पंजीकरण कराने का आह्वान किया, ताकि वे नियमों के तहत अपना व्यवसाय सुचारू रूप से संचालित कर सकें और किसी प्रकार की कानूनी दिक्कतों से बच सकें। इस दौरान व्यापारियों द्वारा जीएसटी से जुड़े विभिन्न सवाल भी उठाए गए, जिनका अधिकारियों द्वारा मौके पर ही समाधान किया गया। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने इसे उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की जागरूकता बैठकों के आयोजन की आवश्यकता जताई।
इस दौरन सहायक आयुक्त राज्य कर अधिकारी नैनीताल प्रकाश चन्द्र त्रिवेदी, व्यपार मण्डल मे अध्यक्ष नीरज जलाल, सचिव प्रहलाद खत्री, उपाध्यक्ष बशंत गोस्वामी, रक्षित साह, संगठन मंत्री मनोहर बिष्ट, मोहित चौहान वरिष्ठ लिपिक नितिन कुमार आर्या डाटा ऑपरेटर

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के प्रोफेसर लगातार तीसरे वर्ष विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल

व्यपारी जगदीश जोशी, त्रिभुवन पाठक,प्रमोद पीनारी, भुवन सती,कैलाश नैनवाल, रमेश पाण्डेय, शैलेन्द्र पाण्डेय, संजय पिनारी,पुष्कर परिहार,कैलाश आर्या,उमेश बधानी, राकेश जोशी,हर्षित पाण्डेय, कन्नू साह जी,राजू जलाल, बहादुर पनोरा जी,सतीश जोशी,नरेंद्र पिनारी, नितिन वर्मा, मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर दिनेश आर्य को प्रकाश आर्या ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

उपस्तिथ रहे

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page