एरीज नैनीताल में ATSOAA Training School 2026 का सफल आयोजन, देशभर के 33 छात्र हुए शामिल

ख़बर शेयर करें

एरीज नैनीताल में ATSOAA Training School 2026 का सफल आयोजन, देशभर के 33 छात्र हुए शामिल
नैनीताल। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) में 20 से 30 अप्रैल के बीच ATSOAA Training School 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवा छात्रों को आधुनिक खगोल विज्ञान और प्रेक्षणीय तकनीकों से परिचित कराना रहा।
प्रशिक्षण स्कूल में उत्तराखंड सहित देशभर के विभिन्न विश्वविद्यालयों से चयनित कुल 33 छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को खगोलीय एवं वायुमंडलीय विज्ञान से जुड़े अवलोकनों, डेटा विश्लेषण, दूरबीनों और रडार के उपयोग की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
एरीज के विशेषज्ञ वैज्ञानिकों द्वारा आयोजित व्याख्यानों में तारों, आकाशगंगाओं तथा समय-आधारित खगोलीय घटनाओं के अध्ययन के साथ-साथ वायु प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया।
इसके अतिरिक्त छात्रों को वास्तविक डेटा प्रोसेसिंग, इमेजिंग तकनीकों और आधुनिक सॉफ्टवेयर टूल्स के उपयोग का भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग आधारित विश्लेषण विधियों की जानकारी भी साझा की गई।
एरीज के निदेशक डॉ. मनीष कुमार नजा ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवा छात्रों को अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं और उन्हें विज्ञान के व्यावहारिक पहलुओं से जोड़ते हैं। उन्होंने बताया कि एरीज का वार्षिक ATSOAA कार्यक्रम भविष्य के वैज्ञानिकों

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page