फेरे लेते समय डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत, रानीखेत गई थी बारात

ख़बर शेयर करें

फिर एक हार्ट अटैक का मामला सामने आया है यहां हल्द्वानी नगर के मैट्रिक्स अस्पताल में तैनात दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. समीर उपाध्याय (30) पुत्र नवीन उपाध्याय निवासी नंदपुर कठघरिया की बारात शुक्रवार को श्रीधरगंज रानीखेत गई थी। फेरे की रस्म के दौरान हृदयगति रुकने से डॉ. समीर का निधन हो गया। उन्हें रानीखेत के ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम शटल सेवा से स्थानीय यात्रियों की बढ़ी परेशानी, घंटों इंतजार को मजबूर यात्री

शुक्रवार सुबह डॉ. उपाध्याय की बारात उनके हल्द्वानी आवास से रानीखेत गई थी। उनके पिता नवीन उपाध्याय ओमान से लौटे हैं। पिता का पिछले एक साल से स्वास्थ खराब चल रहा है। वहीं डॉ. समीर परिवार में इकलौते पुत्र थे, जबकि उनकी दो बहन हैं। बड़ी बहन की शादी हो गई है और छोटी बहन डॉक्टर है। शनिवार को रानीबाग चित्रशिला घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पड़ताल::भवाली में रोडवेज पार्किंग खाली शहर से बाहर रोके जा रहे वाहन, होटल कारोबार हुआ चौपट

शनिवार को महिला संगीत और पार्टी होनी थी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। घर में खुशी का माहौल था। सभी लोग अपने स्तर पर इसकी तैयारिया भी कर रहे थे। लेकिन इस घटना के बाद से खुशी का माहौल गमगीन हो गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page