आधी रात को युवक नाबालिक को बहला फुसला कर ले गया, पुलिस को कहने लगा

ख़बर शेयर करें

हल्दूचौड़ के व्यक्ति ने एक युवक पर नाबालिग बेटी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इसकी भनक लगते ही युवक नाबालिग को लेकर कोतवाली पहुंच गया, और सफाई देने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया। जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ का युवक शुक्रवार आधी रात को अपने पड़ोसी नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया। इसके बाद परिजनों ने लालकुआं कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की ही थी कि युवक नाबालिग को लेकर कोतवाली पहुंच गया, और रजामंदी से घूमने जाने की बात कहने लगा। लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इधर नाबालिग की चिकित्सकीय जांच के साथ कोर्ट में मजिस्ट्रेटी बयान कराए गए। फिलहाल आरोपी का नाबालिग को भगाने की धाराओं में चालान किया गया है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page