उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी के कुल 916 पदों आवेदन मांगे हैं। ये नियुक्तियां राज्य के विभिन्न विभागों में की जाएंगी। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) 2025 उत्तीर्ण उम्मीदवार ही आवेदन के लिए पात्र होंगे। सभी तरह के आरक्षण का लाभ उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 मई 2026 है।
योग्यता
●गणित/ गणितीय सांख्यिकी/ वाणिज्य/ अर्थशास्त्र/ सांख्यिकी में स्नातकोत्तर की डिग्री हो।
ल्ल●डोएक सोसाइटी से कंप्यूटर में ओ लेवल डिप्लोमा किया हो। या कंप्यूटर साइंस में एक वर्षीय डिप्लोमा किया हो।
●देवनागरी में हिंदी का ज्ञान हो।
वेतन: 35,400 से 1,12,400 रुपये।
आयु सीमा
●न्यूनतम 21 और अधिकतम 40 वर्ष से कम हो। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 से की जाएगी।
चयन प्रक्रिया
●शार्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
●यूपीएसएसएससी की वेबसाइट (upsssc.gov.in//default.aspx) पर लॉगइन करें। होमपेज पर ‘Notice Board’ के सामने ‘View All’ पर क्लिक करें।
●खुलने वाले पेज पर भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे। इनमें से विज्ञापन संख्या-05-परीक्षा/ 2026, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी /सहायक शोध अधिकारी (सांख्यिकी) मुख्य परीक्षा (प्रा0अ0प0-2025)/06 का विज्ञापन पर क्लिक करें।
●नए पेज पर नोटिफिकेशन की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसे अच्छी तरह से पढ़ लें और अपनी योग्यता जांच लें।
●होमपेज पर आएं और Applicant Segment सेक्शन में ‘Candidate Registration’ पर क्लिक करें। नए पेज पर ‘जॉब नोटिफिकेशन’ के नीचे ‘यूजर इंस्ट्रक्शन’ पर क्लिक करें।
●अब ‘ऑनलाइन अप्लीकेशन फिलिंग इंस्ट्रक्शंस एंड प्रोसेस’ के नीचे ‘क्लिक हियर टू इंस्ट्रक्शन’ पर क्लिक कर आवेदन-पत्र भरने से संबंधित दिशा-निर्देश पढ़ लें।
●पिछले पेज पर आएं। ‘सेंपल ऑफ डिटेल्ड अप्लीकेशन फॉर्म सब्मिशन प्रोसेस’ पर क्लिक कर आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया को पढ़ लें।
●पिछले पेज पर वापस आएं और ‘अप्लाई’ पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया को पूरी कर लें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

