अराजक तत्वों ने तोड़ डाली जल संस्थान की पाइप लाइन, प्रधानपति ने की कार्यवाही की मांग

ख़बर शेयर करें

गरमपानी- ब्लॉक के ग्राम तल्लाकोट पिछले कई दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहा है जिसमें तल्लाकोट ग्राम सभा के प्रधानपति जगमोहन सिंह जलाल (मोहन सिंह) तथा जल संस्थान के लाइनमैन आनंद सिंह जलाल द्वारा पेयजल लाइन की कमी को जांचने के लिए गांव के मुख्य स्रोतों तक पहुँचा गया, जहाँ पहुँच कर जगह जगह पर पेय जल लाइन टूटी हुवी दिखी जिसमे प्रधान पति जगमोहन जलाल ने कहा कि ग्राम सभा के ही कुछ अराजक तत्वों द्वारा लगातार पेयजल की लाइने तोड़ी जा रही है जिससे ग्राम सभा को पानी नहीं मिल पा रहा है वही पाइप लाइन के टूटने से रोजना हज़ारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है वही जल संस्थान की लाइन से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई, जिससे ग्राम सभा में पेयजल लाइन की लगातार पूर्ति होती रहे, वही प्रधानपति द्वारा जल संस्थान के लाइन मैन से साथ मिल कर लाइनो को ठीक किया गया, वही ग्राम सभा के लोगो ने भी लाइन के साथ छेड़छाड़ करने वाले लोगो की पहचान कर आरोपियों को कठोर दण्ड देने की मांग की गई।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा रैकूना में अग्निकांड, वेदप्रकाश का पूरा मकान जलकर राख; मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर लिया नुकसान का जायजा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page