कोरोना के साथ डेंगू के मरीज भी बढ़े

ख़बर शेयर करें

हलद्वानी- कोरोना के मरीजों के भर्ती होने का सिललिसा जारी है । गुरुवार को एसटीएच में भर्ती गोरापड़ाव हल्द्वानी निवासी 50 साल के व्यक्ति की मौत हो गई । राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ . अरुण जोशी ने बताया कि मृतक किडनी समेत कई बीमारियों से पीड़ित था । उधर बेस अस्पताल में डेंगू के 7 मरीज भर्ती है जबकि दो मरीजों को गुरुवार को डिस्चार्ज किया गया । वहीं डेंगू का प्रकोप दमुवाढूंगा में जारी है । बेस अस्पताल में दो नए मरीज भर्ती हुए हैं । उधर एसटीएच में डेंगू के 4 मरीज भर्ती हैं । वहीं जिले में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है । गुरुवार को नैनीताल जिले में 14 कोरोना संक्रमित मिले । वहीं जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 69 रह गई है । सीएमओ डॉ . भागीरथी जोशी ने लोगों से नियम बरतने की अपील की है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page