गाय के अंग काटकर हत्या का आरोप, क्षेत्रवासियों ने एसएसपी से की जांच की मांग

ख़बर शेयर करें

भीमताल। रामगढ़ क्षेत्र के तल्ला रामगढ़ ग्राम बोहराकोट में एक गाय के अंग काटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल को शिकायती पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
शिकायती पत्र के अनुसार 20 मई की रात क्षेत्र में घूम रही एक स्वस्थ गाय 21 मई की सुबह मृत अवस्था में मिली। आरोप है कि गाय के चारों थन तथा अगले पैर के ऊपर का मांस किसी धारदार हथियार से काटा गया था। ग्रामीणों का कहना है कि घटना बेहद निंदनीय है और इससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
क्षेत्रवासियों ने पुलिस से मामले की गहन जांच कर दोषियों को चिन्हित करने की मांग की है। साथ ही कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाए। पत्र में कुछ लोगों पर मामले को राजनीतिक रंग देने तथा क्षेत्र में तनाव फैलाने का भी आरोप लगाया गया है।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page