अधिवक्ता शिवांशु के पिता के निधन पर न्यायिक कार्यो से विरत रहे अधिवक्ता

ख़बर शेयर करें

-अधिवक्ता शिवांशु के पिता के निधन पर न्यायिक कार्यो से विरत रहे अधिवक्ता
-अंतिम यात्रा में पुत्री ने भी नंगे पैर शामिल होकर दी पिता को अंतिम विदाई
भवाली। नैनीताल जिला न्यायालय में कार्यरत अधिवक्ता शिवांशु जोशी के पिता नरेंद्र कुमार जोशी( 68) के निधन पर जिला बार एसोसिएशन समेत विभिन्न संगठनों ने दुख व्यक्त किया है। शोक में बार के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। उनकी अंत्येष्टि यहां टीकापुर घाट में की गई।
स्व.नरेंद्र कुमार जोशी की शवयात्रा में उनकी पुत्री वार्तिक जोशी भी नंगे पैर शामिल होकर उन्हें विदाई देने घाट पहुंची।
जोशी के निधन पर जिला बार एसोसिएशन नैनीताल ने शोक प्रस्ताव पारित किया और सभी अधिवक्ता अपने न्यायिक कार्यो से विरत रहे।
जोशी के निधन पर जिला बार एसोसिएशन केे अध्यक्ष मनीष मोहन जोशी, सचिव भानु प्रताप मौनी, नीरज साह, राजेंद्र कुमार पाठक, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, विधायक सरिता आर्या, भाजपा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, दीपक रूबाली,अरुण बिष्ट, सुशील कुमार शर्मा, राकेश सुयाल, दयाकिशन पोखरिया, सुभाष जोशी, कमल चिलवाल, मो. खुर्शीद हुसैन समेत समस्त विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने दुख व्यक्त किया है।
फोटो
…..

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page