रामगढ़ में अपर जिलाधिकारी ने विस्थापन के लिए बताई जमीन का किया निरीक्षण

ख़बर शेयर करें

भवाली। शुक्रवार को रामगढ क्षेत्र के बोहरागांव में भूस्खलन क्षेत्र का अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने निरीक्षण किया। पिछले दिनों मूसलाधार बारिश से भूस्खलन के कारण बोहरागांव में 8 परिवार प्रभावित हुवे थे। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने 8 परिवारों के विस्थापन के लिए परिवारों द्वारा बताई भूमि का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी ने तहसीलदार नैनीताल को निर्देश दिये कि भूस्खलन से प्रभावित परिवारों को उक्त भूमि का प्रस्ताव शीघ्र प्रेषित करे। उधर अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने आलूखेत कैलाखान में भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण किया। आलूखेत में 12 परिवारों के भवन के निकट भूस्खलन होने पर उन्होंने अधिशासी अभियंता सिचाई को भूस्खलन के रोकथाम के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। जिससे जल्द पैसा आवंटन की कार्यवाही कर भूस्खलन को रोका जा सके। इस दौरान उपजिलाधिकारी राहुल साह, तहसीलदार नवाजित खालिद, अधिशासी अभियंता सिचाई, राजस्व निरीक्षक, कानूनगो व ग्राम प्रधान रहे।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ओखलकांडा रैकूना में अग्निकांड, वेदप्रकाश का पूरा मकान जलकर राख; मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर लिया नुकसान का जायजा
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page