अभिनेता संजय मिश्रा बोले पहाड़ों से है खास लगाव, भीमताल दा जांट्स रेस्टोरेंट में बिताया समय
भीमताल। बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता संजय मिश्रा रविवार को भीमताल रोड स्थित दा जांट्सरेस्टोरेंट पहुंचे। यहां उन्होंने रेस्टोरेंट प्रबंधक आदित्य वोहरा से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। अभिनेता के पहुंचने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों और प्रशंसकों में उत्साह का माहौल बन गया।
संजय मिश्रा ने रेस्टोरेंट में कुछ समय बिताया और स्थानीय लोगों से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें पहाड़ों से विशेष लगाव है और उत्तराखंड का शांत वातावरण हमेशा उनकी पहली पसंद रहा है। उन्होंने भीमताल भवाली रामगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता की भी जमकर सराहना की।
गौरतलब है कि संजय मिश्रा बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों और वेब सीरीज में अपने दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। अपनी सादगी और सहज व्यवहार के कारण वह लोगों के बीच खास पहचान रखते हैं। अभिनेता को अपने बीच पाकर प्रशंसकों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और बातचीत का आनंद लिया।
रेस्टोरेंट प्रबंधक आदित्य वोहरा ने अभिनेता के आगमन पर खुशी जताते हुए कहा कि संजय मिश्रा का उनके प्रतिष्ठान में पहुंचना उनके लिए यादगार पल रहा। अभिनेता के आगमन से क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल बना रहा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

