भू-कानून उल्लंघन पर 280 मामलों में कार्रवाई

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के देहरादून में भू-कानून का उल्लंघन करने वालों पर एक्शन लिया गया है। देहरादून जिला प्रशासन ने भू-कानून उल्लंघन के 280 मामलों में कार्रवाई की है। इसके तहत 200 हेक्टेयर जमीन प्रशासन ने अपने कब्जे में ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर डीएम सविन बंसल ने सभी एसडीएम को अपने तहसील क्षेत्र में भू-कानून के उल्लंघन मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जानिए इस एक्शन का आधार क्या था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में छात्रों के दो गुटों के विवाद एवं तोड़फोड़ प्रकरण में पुलिस की कार्यवाही चार गिरफ्तार

जब्त की गई 280 हेक्टेयर जमीन के मामले की बात करें तो, इसके तहत बाहरी लोगों की ओर से बिना अनुमति ढाई सौ वर्गमीटर से अधिक जमीन खरीदने के साथ ही तय भू-उपयोग का उल्लंघन किए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। देहरादून में ऐसे 280 मामलों में 200 हेक्टेयर जमीन को सरकार में निहित किया गया।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page