गुंडा अधिनियम में अभियुक्त जिला बदर, काठगोदाम पुलिस ने की कार्रवाई
काठगोदाम। जिलाधिकारी नैनीताल के आदेश के अनुपालन में काठगोदाम पुलिस ने गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को जिला बदर कर दिया। पुलिस के अनुसार तिलक उर्फ डैनी पुत्र प्रेम सिंह निवासी बद्रीपुर, काठगोदाम के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की गई है।
गुरुवार 17 सितंबर को मल्ला काठगोदाम चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिलीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की। इसके बाद उसे जनपद नैनीताल की सीमा से बाहर भेजते हुए जिलाधिकारी के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

