ब्लॉक कार्यालय में तैनात एकाउंटेंट को रिश्वत लेते पकड़ा

ख़बर शेयर करें

लमगड़ा ब्लॉक कार्यालय में तैनात एक एकाउंटेंट को बुधवार को 15000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। एकाउंटेंट ने ठेकेदार से शौचालय निर्माण के लिए जमा की गई धरोहर राशि की एफडीआर लौटाने की एवज में रिश्वत की मांग की थी।

विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक लमगड़ा ब्लॉक में तीन लाख रुपये की लागत से शौचालयों का निर्माण किया गया था। इसके लिए शिकायतकर्ता ने नियमानुसार एफडीआर जमा की थी। आरोप है कि काम पूरा होने के बाद एफडीआर वापस मांगी तो एकाउंटेंट हर सिंह ने एवज में 15 हजार रुपये की मांग कर दी। ठेकेदार ने विजिलेंस से शिकायत की। बुधवार को हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने एकाउंटेंट को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया। विजिलेंस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page