रामगढ में सैकड़ो नेपालियों के बन गए आधार मतदाता सूची में एक भी नाम दर्ज नही, जांच की उठाई मांग

ख़बर शेयर करें

भवाली। रामगढ़ क्षेत्र में नेपाल मूल के कई लोगों के आधार कार्ड बनाए जाने का मामला सामने आया है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इनमें से एक भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। यूथ कांग्रेस जिला सचिव प्रबल दरमवाल ने बताया कि आधार कार्ड होने के बावजूद ये लोग मतदान प्रक्रिया का हिस्सा नहीं हैं। बताया जा रहा है कि संबंधित लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ तो ले रहे हैं, लेकिन वोटर लिस्ट में नाम न होने से उनकी नागरिक स्थिति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। इस स्थिति ने प्रशासनिक प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन व्यवस्था पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। स्थानीय नागरिकों ने मामले की जांच की मांग करते हुए कहा है कि आधार कार्ड बनाते समय पहचान और निवास से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की अनियमितता न हो। वहीं, इस मुद्दे को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है। और जल्द जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया जाएगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page