कैंची धाम के पास पहाड़ी से व्यक्ति के सर में गिरा पत्थर,घायल

ख़बर शेयर करें

भवाली। कैंची धाम के पास गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब पहाड़ी से अचानक गिरा पत्थर सीधे एक बाइक सवार के सिर पर आ गिरा। पत्थर इतनी तेज गिरा जिससे हैमलेट में छेद हो गया। राहत की बात यह रही कि व्यक्ति ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसकी जान बच गई।
जानकारी के अनुसार, जगदीश प्रसाद पुत्र हरी राम, निवासी पतलोट, थाना खन्स्यू, बाइक से खैरना की ओर से भवाली की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह कैंची धाम क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी पहाड़ी से अचानक एक पत्थर गिरकर उनके सिर पर लगा। पत्थर से उनका हेलमेट में छेद हो गया। लेकिन हेलमेट होने के कारण गंभीर चोट लगने से बच गए। कैंची पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि युवक के सिर पर पहाड़ी से पत्थर गिरा था। हेलमेट पहने होने के कारण बड़ा हादसा टल गया और उनकी जान बच गई।
लगातार हो रही बारिश के चलते पहाड़ियों से पत्थर गिरने की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में उन्होंने वाहन चालकों से विशेष सतर्कता बरतने और पहाड़ी मार्गों पर यात्रा के दौरान हमेशा हेलमेट व अन्य सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page