पाडली में सुविधा संस्था का एक दिवसीय जैविक प्रशिक्षण कार्यक्रम, कृषकों को दी जानकारी

ख़बर शेयर करें

बेतालघाट। उद्यान विभाग नैनीताल के सहयोग से विकासखंड बेतालघाट के कलस्तर चक विसोद पाडली प्रथम एवं द्वितीय में सुविधा संस्था हल्द्वानी द्वारा एक दिवसीय जैविक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिस में पंजीकृत किसानों को सुविधा संस्था के विषय विशेषज्ञ देवेंद्र भट्ट और सुरेश आर्य द्वारा गोबर और गोमूत्र से निर्मित पंचगव्य, जीवामृत, वर्मी कंपोस्ट, तरल खाद इत्यादि जैविक दवाओ एवं खादो को बनाने उनके उपयोग, फसलों को रोग व्याधि से बचाने, कम लागत में अत्यधिक उत्पादन करने, बीज शोधन व पौध शोधन से रोग को नियंत्रण करने, रासायनिक खादों एवं दवाओं का उपयोग न करने, जैविक खेती से लाभ प्राप्त करने, पर्यावरण व मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने संबंधित विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
साथ ही जैविक खेती से अत्यधिक लाभ प्राप्त कर रहे किसान पूरन चंद्र तिवारी ने किसानों को जैविक खेती को बढ़ावा देने और रसायन का परित्याग करने एवं जैविक अपनाने का आह्वाहन किया
इसी के साथ एक दिवसीय जैविक प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी किसानों ने एकजुट होकर जैविक खेती करने का संकल्प लिया।
वहीं कार्यकर्ता नीमा भट्ट ने सुविधा संस्था का आभार व्यक्त किया और कहा कि भविष्य में इसी प्रकार के कार्यक्रमों का समय-समय पर आयोजन करते रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त के निर्देश दिखे बेअसर, कैंची धाम के पास दिनभर नहाते रहे पर्यटक

इस दौरान प्रशिक्षण में दयाल आर्य, नवीन जोशी, संतोष कुमार, पुष्पा, किरण आर्य, कविता, सपना, ज्योति आर्य, शोभा, पुष्पा, विमला, कलस्टर अध्यक्ष विपिन भट्ट आदि ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर कैंची धाम में ट्रैफिक प्लान लागू, ग्राउंड जीरो पर उतरे अधिकारी,पार्किंग से मंदिर तक शटल सेवा, एंट्री पॉइंट पर वाहनों को लगाए जा रहे स्टीकर

You cannot copy content of this page