धारी तहसील से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, ज्ञापन सौंपा गया

ख़बर शेयर करें

धारी तहसील से गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग, ज्ञापन सौंपा गया
धारी। रविवार 27 अप्रैल को जनपद नैनीताल की तहसील धारी में गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने तथा गौ माता के सम्मान और संरक्षण की मांग को लेकर प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया। यह ज्ञापन जिले की सभी तहसीलों के माध्यम से भेजा गया।
इस दौरान गौ सेवकों एवं मातृशक्ति ने एकजुट होकर गौ संरक्षण के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है, इसलिए उन्हें राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाना चाहिए तथा उनके संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।
कार्यक्रम में श्री महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, पूरन सिंह, करण पनेरू, गोपाल सिंह, दुर्गा सिंह, श्रीमती खष्टी बिष्ट, शांति बिष्ट, खीम सिंह, दिनेश सिंह, रमेश सिंह, कृष्ण कुमार (मंडल अध्यक्ष), भवान सिंह, नर सिंह, दीपक जोशी, चंदन सिंह नयाल, गिरीश पनेरू, रमेश पड़ियार, हेमू बिष्ट सहित समस्त गौसेवक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page