ड्यूटी के दौरान करंट लगने से एक हाउसकीपिंग कर्मचारी की मौत

ख़बर शेयर करें

नगर की एक प्रतिष्ठित निजी यूनिवर्सिटी में शनिवार को ड्यूटी के दौरान करंट लगने से एक हाउसकीपिंग कर्मचारी की मौत हो गई। परिजनों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही और जबरन छत पर सफाई के लिए भेजने का आरोप लगाते हुए मैनेजर और एडमिन के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी है।

यह भी पढ़ें 👉  विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज: नैनीताल को मिलीं 1000 कंट्रोल यूनिट और 700 वीवीपैट

जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय तेज सिंह बोरा पुत्र स्व. नयन सिंह बोरा, निवासी जमराड़ी ओखलकांडा शनिवार सुबह रोज की तरह कॉलेज में हाउसकीपिंग का काम कर रहा था। इस दौरान उसे करंट लग गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई जगदीश सिंह बोरा ने विवि प्रबंधन पर जबरन तेज सिंह को छत पर सफाई के लिए चढ़ाने का आरोप लगाया। संस्थान के अनुसार संस्थान के किसी भी कर्मचारी को कुछ भी होता है, तो कॉलेज प्रशासन उसके परिवार के साथ रहता है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page