सेनिटोरियम सड़क में गिरने से टूटी पैर की अंगुली

ख़बर शेयर करें

भवाली। सेनिटोरियम में 15 सालों से सड़क की हालत खस्ता बनी हुई है। मरीज अस्पताल तक नही पहुँच पा रहे हैं। स्थानीय लोगो को भी स्कूली बच्चों को लाने लेजाने में मुसीबत उठानी पड़ रही है। शनिवार को स्थानीय हिमानी रावत ने बताया कि वह स्कूटी से ड्यूटी को निकली थी। अचानक सामने बड़ा गद्दा आने से गिर गई। जिससे उनकी पैर की अंगुली टूट गई। उन्होंने बताया कि अगर सर में लगती तो बड़ा मामला हो सकता था। सभासद ममता बिष्ट ने बताया कि हर दिन बच्चे दो पहिया वाहन गिरने से लोग चोटिल हो रहे हैं। कभी भी बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने जल्द सड़क ठीक करने की मांग की है। कहा अगर सड़क को लेकर अब संज्ञान नही लिया गया तो वह आंदोलन को बाध्य होंगी। जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  एक पेड़ माँ के नाम' अभियान में जनप्रतिनिधियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page