तीसरी बार रूप किशोर अध्यक्ष दिनेश बने शाखा मंत्री

ख़बर शेयर करें

भवाली। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन शाखा का शुक्रवार को दोपहर 3 बजे फरसौली कार्यशाला में कार्यकारिणी चुनाव आयोजित किया गया। चुनाव अधिकारी आनंद सिंह अधिकारी, प्रकाश सिंह बिष्ट, मनिंदर सिंह, अनिल कुमार, धर्मपाल कंबोज, प्रीतम दास की देखरेख में सम्पन्न किया गया। सर्वसहमति से रूप किशोर सागर को अध्यक्ष, हर्षवर्धन और रामप्रसाद उपाध्यक्ष, दिनेश चंद्र दुम्का शाखा मंत्री, मुकेश बुधानी व सतीश चंद्र संयुक्त मंत्री, गिरीश सुयाल संगठन मंत्री, पंकज जोशी कोषाध्यक्ष, मान सिंह, महेंद्र सिंह, कमलेश कुमार, महेश चंद्र आर्या, मनोज जोशी, विमल कुमार, हरिशंकर आर्या, मनिन्दर सिंह, जावेद अली कार्यकारिणी सदस्य, मोहन सिंह असवाल, बीरेंद्र कुमार, श्याम पांडे पाँतीय प्रतिनिधि बनाये गए। प्रदेश उपाध्यक्ष एल डी पालीवाल, मंडलीय मंत्री गोपेश्वर श्रीवास्तव, ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कर्मचारियों के हित मे कार्य करने की शपथ दिलाई।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने पर दिनेश आर्य को प्रकाश आर्या ने दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

You cannot copy content of this page