फरसौली रोडवेज कार्यशाला बनने के 3 साल बाद भी नही हुई हस्तांतरण

ख़बर शेयर करें

भवाली। भीमताल रोड़ स्थित फरसौली रोडवेज कार्यशाला को 3 साल पूरे हो गए, लेकिन परिवहन निगम, पेयजल निगम से कार्यशाला को अपने नाम नही ले रहा है। कार्यदाई संस्था पेयजल निगम ने 2020 में कार्यशाला का काम पूरा कर दिया था। साथ ही हस्तांतरण प्रक्रिया के कागज भी परिवहन निगम को दिए थे, लेकिन लापरवाही के चलते अब तक प्रक्रिया पूरी नही हो पाई है। और अब तक कार्यशाला को हस्तांतरण नही किया है। जिससे ठेकेदारों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। ठेकेदार हमेशा टूट फुट को पूरा करने में लगे हैं।
पेयजल निगम एई अनिल सुयाल ने बताया कि काम पूरा कर 3 साल पहले ही कागज दिए गए थे। लेकिन अब तक परिवहन निगम ने कार्यशाला को अपने नाम नही किया है। जल्द पत्र भेजा जाएगा। एआरएम मनोज दुर्गापाल ने बताया कि पता चला है मामला मुख्यालय स्तर पर लंबित है। जल्द पत्राचार कर स्थानन्तरण की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page