भवाली। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की टीम ने रेस्टोरेंटों में आकस्मिक निरीक्षण किया। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार डोभाल के निर्देश पर बुधवार को पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र सिंह बिष्ट की गठित टीम द्वारा विभिन्न रेस्टोरेंट में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिससे संचालको में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के समय 27 घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग करने पर सिलेंडर जप्त कर सुरक्षा की दृष्टि से प्रबंधक भवाली गैस सर्विस को दिए गए। पूर्ति निरीक्षक सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 17 प्रतिष्ठानो से 27 सिलेंडर जब्त किए गए। आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा l भविष्य में किसी प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग होता मिला तो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा ३/७ के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

