नैनीताल में 24 को लगेगा पासपोर्ट मेला, आवेदन ऑनलाइन लेना होगा

ख़बर शेयर करें

क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से 24 दिसंबर को राज्य में सात स्थानों पर पासपोर्ट मेला लगाया जाएगा। इसमें पहले से ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेने वालों को मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पड़ताल::भवाली में रोडवेज पार्किंग खाली शहर से बाहर रोके जा रहे वाहन, होटल कारोबार हुआ चौपट

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पाण्डेय ने बताया कि पासपोर्ट के ज्यादा आवेदन और तेजी से प्रक्रिया को निपटाने को लिए पासपोर्ट मेले आयोजित किए जाते हैं। आगामी 24 दिसंबर को क्षेत्रीय पासपोर्ट सेवा केंद्र हाथीबड़कला, पीओपीएसके सेंटर अल्मोड़ा, नैनीताल, काठगोदाम, रुद्रपुर, रुड़की और श्रीनगर में पोसपोर्ट मेला लगेगा। इसमें नए पासपोर्ट बनाने के साथ ही दोबारा जारी होने वाले पासपोर्ट की प्रक्रिया होगी। आवेदकों को इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर अप्वाइंटमेंट लेना होगा। इसमें आवेदन करने वालों को मेले में उपस्थित नहीं होने पर दोबारा आवेदन का मौका नहीं मिलेगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page