हल्द्वानी में 16 लाख की चोरी, डिजिटल चोर डीवीआर भी ले गए, पुलिस खोजबीन में जुटी

ख़बर शेयर करें

अब चोरों ने दुकान से चोरी कर लाखो का सामान उड़ा लिया। यहां मुखानी थाने के पास श्रीश्याम टाइल्स एंड सैनिटेशन शोरूम से शनिवार रात चोरों ने करीब 16 लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। चोर सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गए। कारोबारी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार कारोबारी तहरीर में ने बताया है कि उनका काफी कीमती सामान चोरी हुआ है। चोर दुकान में रखी आठ हजार की नगदी भी ले गए। एसओ दीपक बिष्ट ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। मालूम हो कि शहर में चोरों का आतंक लगातार बना हुआ है। कोतवाली क्षेत्र में बाइकें तो मुखानी क्षेत्र के घरों व दुकानों में चोरी की घटनाएं होती जा रही हैं।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page