एम्स सुपर स्पेशलिटी सेटेलाइट सेंटर के लिए 100 एकड़ भूमि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को हस्तांतरित करने की मांग

ख़बर शेयर करें

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर उधम सिंह नगर के किच्छा तहसील क्षेत्र में एम्स ऋषिकेश के सुपर स्पेशलिटी सेटेलाइट सेंटर के लिए 100 एकड़ भूमि भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को हस्तांतरित करने की मांग की है जिससे कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सके।

केंद्रीय मंत्री भट्ट ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि एम्स ऋषिकेश के 280 बेड वाले सुपर स्पेशलिटी सेटेलाइट सेंटर को उधम सिंह नगर जिले की किच्छा तहसील के अंतर्गत उपग्रह केंद्र स्थापित करने की माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष कृपा से स्वीकृति मिली थी। जिसमें उनकी और स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया से मुलाकात हुई थी जिसके पश्चात उत्तराखंड के लोगों को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए सुपर स्पेशलिटी सेटेलाइट सेंटर की स्वीकृति को हरी झंडी मिली।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली में गणेश पूजन के साथ रामलीला मंचन शुरू

पत्र में केंद्रीय मंत्री ने लिखा है कि उनके संज्ञान में यह लाया गया है कि उधम सिंह नगर के किच्छा तहसील के खुरपिया और बंडिया गांव में 100 एकड़ भूमि की पहचान कर एम्स ऋषिकेश के उपग्रह केंद्र की स्थापना के लिए प्रस्ताव दिया गया है । और यह एम्स ऋषिकेश के अधिकारियों के साथ भूमि का सीमांकन भी किया गया है। लेकिन एम्स ऋषिकेश के उपग्रह केंद्र की स्थापना के लिए भूमि का शीर्षक आधिकारिक तौर पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार को हस्तांतरित नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त के निर्देश दिखे बेअसर, कैंची धाम के पास दिनभर नहाते रहे पर्यटक

श्री भट्ट ने पत्र में बताया कि भूमि की सीमांकन प्रक्रिया के दौरान राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि भूमि को आधिकारिक तौर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार को हस्तांतरित नहीं किया जा सकता है, क्योंकि इस आशय की अधिसूचना उत्तराखंड सरकार के राजस्व विभाग द्वारा अभी तक जारी नहीं की गई है, लिहाजा उनके द्वारा एम्स के सुपरिटेंडेंट इंजीनियर से भी पूरी जानकारी ली गई है। उन्होंने डीपीआर आदि बना ली है साथ ही जिलाधिकारी उधम सिंह नगर ने भी विगत महीने पांच मई को पत्र लिखकर सचिव राजस्व उत्तराखंड शासन को इस संबंध में अधिसूचना जारी करने को कहा है, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। जिस कारण हॉस्पिटल भवन के निर्माण में विलंब होना स्वभाविक है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त के निर्देश दिखे बेअसर, कैंची धाम के पास दिनभर नहाते रहे पर्यटक

श्री भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह किया है कि एम्स ऋषिकेश के उपग्रह केंद्र की स्थापना हेतु भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को 100 एकड़ भूमि हस्तांतरित करने की अधिसूचना जारी करने हेतु राजस्व विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करें, ताकि समय से निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा सके और भविष्य में यहां जनता को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page