10 वी फेल शिक्षक ने 10 साल तक पढ़ाए बच्चे, विभाग ने जांच के बाद किया बर्खास्त

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर । शिक्षक की नौकरी भले ही ग्रेजुएट को मिलती हो, लेकिन एक युवक ने हाईस्कूल फेल होने के बाद भी जुगाड़ की गणित लगाकर नौकरी हासिल गई। कर ली। दस साल तक यह शिक्षक बच्चों को पढ़ाता रहा। जांच के बाद फर्जी अंक पत्र मिलने पर विभाग ने उसे बर्खास्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सितारगंज के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चीकाघाट में सहायक अध्यापक की नौकरी कर रहे मुकेश कुमार निवासी मुरादाबाद ने एक दशक से ज्यादा समय तक बच्चों को पढ़ाने का कार्य किया। एक शिकायत के बाद शिक्षक का अंक पत्र जांचा गया तो हाईस्कूल की मार्कशीट फर्जी पाई गई। विभाग की ओर से एसआईटी का गठन भी किया गया था

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ में टैंपो ट्रैवलर दुर्घटना मामले में चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उप शिक्षा अधिकारी ने विस्तृत जांच की तो शिक्षक का असली अंक पत्र भी सामने आ गया, जिसमें वह हाईस्कूल में फेल पाया गया। शिक्षक का इंटरमीडिएट का अंक पत्र भी फर्जी पाया गया। कई अन्य अधिकारियों ने भी इस मामले में विधिवत जांच की, जिससे फर्जी अंक पत्र की पुष्टि हो गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एके सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक जनवरी 2022 से ही निलंबित चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  Independence Day Celebrated with Patriotic Fervour at Sainik School Ghorakhal

मामले की पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे बर्खास्त कर दिया गया है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page