हल्द्वानी में कोरोना से एक की मौत, गाइडलाइन का पालन करने की अपील

ख़बर शेयर करें

कोरोना के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती एक की रविवार को कोरोना से मौत हो गई। रुद्रपुर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को ब्रेन हेमरेज की शिकायत पर 4 दिन पहले भर्ती कराया था। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। रविवार को संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। सीएमओ नैनीताल डॉ भागीरथी जोशी ने मौत की पुष्टि की। अस्पताल के अनुसार व्यक्ति के ब्रेन का ऑपरेशन हुआ था, वह वेंटिलेटर पर था। करीब 5 माह बाद एसटीएच में कोरोना से मौत हुई है। उन्होंने लोगों से कोरोना की गाइडलाइन को फॉलो करने की अपील की है।

Join WhatsApp Group
Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page