होटल में तोड़फोड़ करने वाले युवकों को पुलिस ने सिखाया सबक

ख़बर शेयर करें

गुरुवार को थाना रामनगर पुलिस को सार्वजनिक स्थान पर झगड़े एवं अराजकता की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही की गई।

रामनगर में एक होटल में तीन युवकों द्वारा पत्थर मारकर होटल के शीशे तोड़ने एवं तोड़फोड़ कर अराजकता किए जाने की घटना सामने आई। होटल स्वामी अतुल अग्रवाल एवं होटल कर्मी धीरज द्वारा पुलिस को बताया गया कि 03 युवक घटना को अंजाम देकर मौके से चले गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त के निर्देश दिखे बेअसर, कैंची धाम के पास दिनभर नहाते रहे पर्यटक

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तीनों संदिग्ध युवकों को उनके टेढ़ा रोड, रामनगर स्थित किराए के मकान से पकड़कर पूछताछ हेतु थाना लाया गया।
सार्वजनिक स्थान पर अराजकता, पत्थरबाजी एवं तोड़फोड़ से शांति व्यवस्था प्रभावित होने तथा किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस द्वारा तीनों आरोपितों के विरुद्ध धारा 172(2) BNSS के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल विधानसभा में प्रकाश आर्य ने ठोकी ताल, टिकट मिला तो जीत का दावा

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. अक्षय, पुत्र नरेंद्र, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम कुंगर, थाना भवानी खेड़ा, जिला भिवानी, हरियाणा।
  2. सागर चौहान, पुत्र धर्मवीर चौहान, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम खेड़ीशेर खान, थाना कलायत, जिला कैथल, हरियाणा।
  3. सचिन यादव, पुत्र भूपेन्द्र यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम बिहारी, थाना अटेली, तहसील नारनौल, जिला महेन्द्रगढ़, हरियाणा।
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल विधानसभा में प्रकाश आर्य ने ठोकी ताल, टिकट मिला तो जीत का दावा

पुलिस टीम

  • उ0नि0 ललित कुमार पाण्डेय
  • हे0का0 गगन सिंह
  • का0 महबूब खान
  • का0 संजय सिंह

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page