हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले सत्र का भी शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले सत्र का भी शुभारंभ
4350 लाख रुपये की लागत से बनेगा प्रथम चरण का ढांचा, सीएम धामी बोले- उत्तराखंड अब देवभूमि के साथ बनेगा खेलभूमि
हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में उत्तराखंड के खेल क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के 4350 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ भी किया गया।
मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रीड़ा विश्वविद्यालय उत्तराखंड के युवा खिलाड़ियों के सपनों को नई उड़ान देगा। अब प्रदेश के खिलाड़ियों को खेल शिक्षा और विशेष प्रशिक्षण के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्हें प्रदेश में ही आधुनिक प्रशिक्षण, विश्वस्तरीय खेल शिक्षा और आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य उत्तराखंड को देश का प्रमुख खेल हब बनाना है। देवभूमि और वीरभूमि के साथ उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में भी पहचान दिलाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
243 खिलाड़ियों को नौकरी देने की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए आउट ऑफ टर्न सरकारी सेवायोजन की व्यवस्था लागू की गई है। अब तक 29 खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में नियुक्ति दी जा चुकी है। वहीं 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले 243 खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में सेवायोजित करने की प्रक्रिया चल रही है।
उन्होंने कहा कि 8 से 14 वर्ष तक के खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत छात्रवृत्ति दी जा रही है। वहीं 14 से 23 वर्ष के खिलाड़ियों के लिए प्रोत्साहन योजना के माध्यम से छात्रवृत्ति और खेल उपकरणों के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
23 हाईटेक खेल अकादमियां बनाने की तैयारी
सीएम ने कहा कि राज्य में विभिन्न खेलों के लिए 23 नई हाईटेक खेल अकादमियां स्थापित करने की दिशा में काम चल रहा है। ‘एक जनपद-एक खेल’ योजना के माध्यम से हर जिले को उसकी अपनी खेल पहचान देने का प्रयास है। लोहाघाट में राज्य का पहला बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड खेल नीति-2026 का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है और कैबिनेट की मंजूरी के बाद इसे लागू किया जाएगा। सरकार 2027 के राष्ट्रीय खेलों में अधिक पदक हासिल करने और ओलंपिक-2036 में उत्तराखंड के खिलाड़ियों की मजबूत भागीदारी के लिए विशेष रोडमैप तैयार कर रही है।
पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सम्मान
कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया। एथलेट

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के काठगोदाम/हल्द्वानी क्षेत्र भ्रमण को लेकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर दिए कड़े दिशा-निर्देश
Ad Ad Ad Ad Ad

You cannot copy content of this page