सड़क हादसे में भाई बहन की मौत

ख़बर शेयर करें

ऋषिकेश। बदरीनाथ हाईवे पर मालाकुंठी के पास सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में श्रीनगर निवासी भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि स्विफ्ट कार सीधे डंपर के नीचे जा घुसी।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के प्रोफेसर लगातार तीसरे वर्ष विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल

जानकारी के अनुसार श्रीनगर के डांग निवासी चार लोग स्विफ्ट कार से ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहे थे। मालाकुंठी के पास एक मोड़ पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर से कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर डंपर के नीचे घुस गया।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी में बहे 17 वर्षीय किशोर का शव 50 घंटे बाद बरामद

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page