शहीद खेम चंद्र डोरबी की पुण्यतिथि पर शीलू कुमार ने अर्पित की श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें

शहीद खेम चंद्र डोरबी की पुण्यतिथि पर शीलू कुमार ने अर्पित की श्रद्धांजलि
बेतालघाट। वीर शहीद खेम चंद्र डोरबी की पुण्यतिथि पर रविवार को शीलू कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर शत-शत नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों का त्याग और शौर्य सदैव देशवासियों के हृदय में जीवित रहेगा।
शीलू कुमार ने कहा कि शहीद खेम चंद्र डोरबी ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्य का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके साहस, वीरता, देशभक्ति और बलिदान से आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी।
उन्होंने कहा कि देश के लिए अपने लाल को समर्पित करने वाले शहीद के माता-पिता और परिवारजन भी नमन के पात्र हैं। ऐसे वीर सपूतों के त्याग के कारण ही देशवासी सुरक्षित वातावरण में जीवन जी रहे हैं।
उन्होंने कहा कि शहीद खेम चंद्र डोरबी का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों को राष्ट्र सदैव सम्मान और गर्व के साथ याद करता रहेगा।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page