भवाली। वर्मिया टॉप स्थित सैम मंदिर में स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मंदिर आयोजकों ने बताया कि स्थापना दिवस को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को भंडारे में प्रसाद वितरण किया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों व श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। भंडारे को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां की जा रही है।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

