मौसम के ऑरेंज अलर्ट को लेकर आयुक्त कुमाऊँ मंडल ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

ख़बर शेयर करें

नैनीताल 01 सितंबर 2026 सूवि।

लगातार हो रही बारिश एवं मौसम विभाग द्वारा कुमाऊँ मंडल में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किये जाने के दृष्टिगत आयुक्त कुमाऊँ मंडल व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंडल के सभी जिलाधिकारियों (नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, ऊधमसिंह नगर) को एहतियातन पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कोसी नदी में बहे 17 वर्षीय किशोर का शव 50 घंटे बाद बरामद

आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि, सभी जनपदों में जिला आपदा कंट्रोल रूम, तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहें।
कुमाऊँ आयुक्त ने सभी कार्यदायी संस्थाओं लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, एनएच, सिंचाई, विद्युत, पेयजल निगम, ब्रिडकुल, ग्रामीण निर्माण विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रखा जाए और जेसीबी एवं पर्याप्त मैनपावर संवेदनशील स्थलों पर तैनात की जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि नदियों, नालों, गधेरों के किनारे एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए, किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल विधानसभा में प्रकाश आर्य ने ठोकी ताल, टिकट मिला तो जीत का दावा

आयुक्त ने आम जनता से भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों को पार करने का जोखिम न उठाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page