48 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
भीमताल। कोतवाली भीमताल पुलिस ने रॉयल एनफील्ड बुलेट चोरी की घटना का महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बुलेट भी बरामद कर ली है।
पुलिस के अनुसार 23 अगस्त की रात ग्राम निशौला निवासी आनन्द सिंह बिष्ट की काले रंग की रॉयल एनफील्ड बुलेट संख्या UK04AK-0463 चोरी हो गई थी। मामले में कोतवाली भीमताल में एफआईआर संख्या 037/26 के तहत धारा 303(2), 317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के साथ ही हल्द्वानी क्षेत्र के विभिन्न सीसीटीवी फुटेज खंगाले और लगातार सुरागरसी-पतारसी की। तकनीकी साक्ष्यों और पुलिस की तत्परता से आरोपी की पहचान की गई।
पुलिस ने 26 अगस्त को राजा कॉलोनी, ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर क्षेत्र से हरीश सिंह जेठा (22) पुत्र खीम सिंह जेठा, निवासी इंद्रानगर प्रथम, बिंदुखत्ता, थाना लालकुआं को चोरी की बुलेट समेत गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह देऊपा, उपनिरीक्षक महेन्द्र राज सिंह, कांस्टेबल मनोज पंत, ललित आगरी, शैलेन्द्र कुमार, बलजीत सिंह राणा और नरेश परिहार शामिल रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

