भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी के 120 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्तियां टेलीकॉम और फाइनेंस विभाग में की जाएंगी। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 कर दी गई है। पहले यह तिथि 15 अप्रैल 2026 थी।
योग्यता
●न्यूनतम 60% अंकों के साथ संबंधित विषय में में बीई/बीटेक की डिग्री हो। या सीए/सीएफए हो।
वेतनमान: 24,900 से 50,500 रुपये।
आयु सीमा
●अधिकतम 30 वर्ष से कम हो।
चयन प्रक्रिया
●सीबीटी और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर चयन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
●2500 रुपये। एससी/एसटी वर्ग और दिव्यांगों के लिए 1250 रुपये।
आवेदन प्रक्रिया
●बीएसएनएल की वेबसाइट (https://bsnl.co.in/en) पर जाएं।
●होमपेज पर About Us में ‘Career’ पर क्लिक करें। खुलने वाले पेज पर Direct Recruitment of Senior Executive Trainee (Telecom & Finance) in BSNL from external candidates के नीचे Click here for Last Date Extension Letter पर क्लिक करें।
●अब Click here for details पर क्लिक करें। नये पेज पर नोटिफिकेशन खुल जाएगी। इसे पढ़कर योग्यता की जांच कर लें।
●आवेदन करने के लिए पिछले पेज पर आएं और Link for Registration के नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

