भवाली। क्षेत्र के हिमालय हाईट के पास बंद पड़े कलमट के कारण बारिश के पानी की निकासी प्रभावित हो गई है। बारिश का पानी मल्ला रामगढ़ बाजार और डाकबंगला रोड की ओर बह रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बनी हुई है। लोगों ने समय रहते समस्या का समाधान नहीं होने पर बड़े नुकसान की आशंका जताई है।स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से तत्काल मौके का निरीक्षण कर बंद पड़े कलमट को खुलवाने की मांग की है। उनका कहना है कि कलमट बंद होने के कारण बारिश का पानी अपने निर्धारित निकासी मार्ग से नहीं जा पा रहा है और बाजार तथा सड़क की ओर बह रहा है। लगातार बारिश होने पर स्थिति और गंभीर हो सकती है। समाजसेवी नवाब हुसैन ने कहा कि जनहित और सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। बंद कलमट को खोलकर पानी की उचित निकासी की व्यवस्था की जाए, ताकि जलभराव के साथ ही किसी संभावित हादसे या बड़े नुकसान को रोका जा सके।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

