परिवार के लिए काल बनकर आई बारिश तीन की मौत, रैस्क्यू जारी

ख़बर शेयर करें

अल्मोड़ा जिले के हवालबाग ब्लॉक के वडयूड़ा गांव में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। पहाड़ी से आया मलबा एक मकान में घुस गया, जिससे एक ही परिवार के तीन लोग मलबे में दब गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है, जबकि अन्य लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में सड़क हादसे में फिर युवक की मौत, सिर में गंभीर चोट लगने से गई जान

वीओ- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। लगातार बारिश के बीच रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीण भी बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं। प्रशासन ने बताया कि एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली है, जबकि अन्य लोगों की तलाश और उन्हें सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने मौके पर डेरा डाल रखा है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Join WhatsApp Group
यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल के प्रोफेसर लगातार तीसरे वर्ष विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल

You cannot copy content of this page