दुःखद::दिल्ली में पाँच मंजिली बिल्डिंग गिरी, 20 लोग मलवे में दबे

ख़बर शेयर करें

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बारिश के चलते फिर एक बड़ा हादसा हो गया है। साउथ कैंपस थाना क्षेत्र के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर को एक पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, जिसमें 20 से अधिक लोग मलबे में दब गए।
वहीं, बिल्डिंग ढहने से सत्य निकेतन इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी।
इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस की टीम ने राहत-बचाव कार्य के दौरान तीन लोगों को बचा लिया। दो दर्जन से अधिक और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। एनडीआरएफ (NDRF) की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। साथ ही एंबुलेंस और दूसरी इमरजेंसी सर्विस मौके पर मौजूद हैं।
जानकारी के अनुसार, दमकल विभाग को दोपहर करीब 1:30 बजे नानकपुरा गुरुद्वारे के पास एक पांच मंजिला बिल्डिंग गिरने की सूचना मिली थी।
शुरुआती जांच में पता चला है कि लगभग 80 गज में बने पांच मंजिला इमारत के बेसमेंट में काम चल रहा था। बताया कि इस पांच मंजिला इमारत में पीजी भी चल रहा था। यही इमारत रविवार को अचानक भराभरकर ढह गई। जांच के अनुसार, अभी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। राहत-बचाव कार्य में स्थानीय लोग भी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ जुटे हुए हैं।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page