छोटे कैलाश मंदिर में महाशिवरात्रि मेले का शुभारम्भ, विधायक कैड़ा व जिला पंचायत अध्यक्ष रहीं मौजूद
भीमताल। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 फरवरी को छोटे कैलाश मंदिर में आयोजित होने वाले भव्य मेले का शुभारम्भ भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा।
स्थानीय महिलाओं व ग्रामीणों ने पारंपरिक पहाड़ी संस्कृति और रीति-रिवाजों के साथ मंदिर तक कलश यात्रा एवं भव्य शोभायात्रा निकाली। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालु मंदिर परिसर पहुंचे।
विधायक कैड़ा ने कहा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर छोटे कैलाश मंदिर में हर वर्ष भव्य मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दूर से लाखों शिव भक्त पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर के विकास और इसे पर्यटन से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। छोटे कैलाश मंदिर को मंदिर माला मिशन योजना से जोड़ने हेतु मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल किया गया है। भविष्य में मेले को और अधिक भव्य और व्यवस्थित रूप दिया जाएगा।
उन्होंने मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं अन्य समस्याओं के समाधान के लिए कार्य किए जाने की बात कही। साथ ही पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रखने तथा पेयजल व विद्युत व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। विधायक ने सभी जनप्रतिनिधियों से मेले को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय लोगों ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, अनिल चनोतिया, कमलेश भट्ट, तिलोचन पलड़िया, आनंद दर्मवाल, उमेश पलड़िया, संतोष शर्मा, राघव, प्रधान रोहित पलड़िया, लीला देवी, पंकज महरा, महेश बेलवाल, मंदिर समिति के अध्यक्ष व पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

