पेट दर्द होने पर अस्पताल एक युवक की अचानक मौत हो गई। जिसपर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेजा गया। वही पीएम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
पुलिस जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह सिकरा चम्पारन, बिहार निवासी बिकेश शर्मा उम्र 20 पुत्र शम्भू शर्मा सप्ताह भर पूर्व काम के लिए बिहार से भवाली आया था। शनिवार की सुबह पेट मे दर्द होने पर उसके सहयोगी उसे अस्पताल आए। जिसके कुछ समय बाद उसकी मृत्यु हो गई। डॉक्टर के अनुसारया शनिवार को मरीज पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल आया। जिसके कुछ मिनटों बाद उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया मरीज के शरीर मे काफी खून की कमी नज़र आ रही थी। वही उसके परिजनों ने बताया पूर्व में मरीज किसी बीमारी से पीड़ित था। जिसका लंबे समय तक उपचार चला था।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

