नगर में पॉलिका मैदान में महिला बाजार लगाने के लिए बुधवार को पॉलिका सभागार में महिला समूहों के शुभारंभ होगा। एपीडीओ महिला बाजार का करीब 11 बजे शुभारंभ करेंगे। पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा ने कहा कि हर बुधवार व रविवार को निःशुल्क महिला बाजार लगाया जाएगा। पहाड़ी क्षेत्रों की महिलाओं व समूहों को अपने उत्पाद बेचने के लिए महिला बाजार में सुविधा मिलेगी। नगर पॉलिका निःशुल्क रूप से महिला समूहों को बाजार उपलब्ध कराएगी। पहाड़ी क्षेत्र के रामगढ़, भीमताल, ओखलकांडा, बेतालघाट, गरमपानी के सभी ब्लॉक के समूह बाजार लगा सकते हैं। हर बुधवार को बाजार बंद रहता है। इसके अलावा रविवार को भी महिला बाजार लगेगा। उस दिन पॉलिका मैदान में महिला समूहों द्वारा अपना उत्पाद आचार, कपड़ें, मोजे, टोपी, पहाड़ी व्यंजन, मुगोड़ी, बढ़ी, घोत, दालें बाजार लगाकर यहा बेचा जाएगा। नगर पॉलिका निःशुल्क रूप से पॉलिका मैदान में महिला बाजार लगाएगी। पहाड़ी क्षेत्र के किसी भी ब्लॉक की महिला समूह बाजार में दुकान लगा सकती है। आगामी बुधवार से बाजार लगाने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर महिला बाजार चला तो भविष्य में नगर पॉलिका महिलाओं एक महिला बाजार नाम से एक बाजार आवंटित करेगा।
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें

