भवाली में महिला कांग्रेस ने स्थापना दिवस पर किया सदस्यता अभियान शुरू

ख़बर शेयर करें

भवाली। नगर के नैनीताल रोड़ में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने धूम धाम से महिला कांग्रेस का 40 वा स्थापना दिवस मनाया। महिलाओं ने केक काटकर मिष्ठान वितरण किया। जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस ने आज अपनी वेबसाइट लांच की है। कहा राष्ट्र के विकास महिला सशक्तिकरण, व हितों की रक्षा के लिए कांग्रेस हमेशा खड़ी है। कहा सदस्यता अभियान भी आज शुरू कर दिया गया है। पाँच वर्षों की सदस्यता के लिए 100 रुपये ऑनलाइन शुल्क लिया जाएगा। व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। कहा माताओं बहनों बेटियों को भी अधिक संख्या में जोडा जायेगा। जिससे उन्हें एक मंच से अपनी बात आगे रखने का अवसर मिले। कहा कांग्रेस महिलाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी।

Join WhatsApp Group
Ad

You cannot copy content of this page