पंखे में करंट से महिला की मौत

ख़बर शेयर करें

बिन्दुखत्ता के पुरानाखत्ता निवासी लक्ष्मण सिंह खत्री की पत्नी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। उनकी एकाएक मौत से परिजनों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह करीब छह बजे लक्ष्मण खत्री की पत्नी माया खत्री (55) बारिश के बीच पंखा लेने बाहर गईं थीं। पंखा पकड़ते ही वह करंट की चपेट में आ गईं। देखते ही देखते वह जमीन पर गिर गईं। इस दौरान भतीजे कन्नू की नजर उन पर पड़ी। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी लक्ष्मण सिह खत्री को दी गई। चीख-पुकार सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी संजय प्रसाद ने बताया कि कर्मचारियों को भेजकर घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच की जाएगी। दोपहर बाद शव यात्रा निकाली गई। चित्रशिला घाट रानीबाग में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, जगदीश पंत, राम सिंह पपोला, भरत नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, चेयरमैन लालचंद सिंह, कैलाश पंत, पवन चौहान, रामबाबू मिश्रा, हेमंत नरूला आदि ने शोक जताया है।

Join WhatsApp Group

You cannot copy content of this page