पहाड़ में घुघुतीयां त्यौहार से इस बार बढ़ेगा मतदान प्रतिशत

Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

-प्रत्याशियों ने ठान लिया है प्रवासियों को मतदान तक रोकने की कर रहे कोशिश

भवाली। पहाड़ में घुघुती त्यौहार मकर संक्रांति के तुरंत बाद निकाय चुनाव होने से इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। प्रत्याशियों ने ठान लिया है कि प्रवासियों को मतदान तक रोकने की कोशिश करेंगे। प्रत्याशी अभी से लिस्ट देख फोन कर लंबी छुट्टी आने की गुहार लगाने लगे हैं। इस बार भवाली के 7 वार्डों में 30 सभासद अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में उतरे है। और कांग्रेस भाजपा के अध्यक्ष भी दौड़ में है। सभी लिस्ट देख त्यौहार में घर आने वालों को कुछ दिन और रोकने की कोशिश में लगे हैं। फेसबुक, ह्वाट्सएप व अन्य माध्यमों से लोग संपर्क साधने लगे हैं। यही एक से डेढ़ हजार वोट निर्णायक भी सिद्ध होंगे। दरशल पहाड़ में मकर संक्रांति में लोग अपने घरों में आकर घुघुती बनाकर भगवान को भोग लगाने के बाद कव्वे को खिलाते हैं। जिससे प्रवासी घर हर साल आते हैं। इसके अलावा देहरादून, दिल्ली, हल्द्वानी तथा अन्य शहरों में व्यावसायिक कोर्स करने वाले युवा भी परीक्षा देकर इन दिनों अपने घर आते हैं। ऐसे में प्रत्याशी पहाड़ में धूप सेकने के बहाने मतदान करने की अपील कर रहे हैं। 23 जनवरी को मतदान होना है। घर आने वाले लोगो को मतदान तक रोकने की कवायद तेज हो गई है। प्रत्यशी के समर्थक इन दिनों इसी काम में जुटे हैं। कुछ कार्यकर्ता उन लोगों के परिजनों से संपर्क कर रहे हैं जिनके बच्चे या प्रवासी घर आने वाले हैं। घुघुतिया पर्व पहाड़ को प्रसिद्ध लोक पर्व है। इसके बाद शादी-विवाह व जनेऊ संस्कार बढ़ जाते हैं। इसके लिए भी प्रवासी आते हैं। अब ऐसे वोटों पर प्रत्याशी सेंधमारी करने में जुट गए हैं। यही वोट कई वार्ड सदस्यों तथा अध्यक्ष को जिताने में निर्णायक भी साबित होंगे। जिन पार्टियों के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं उनके आईटी सेल के लोग फेसबुक, इंस्ट्राग्राम ह्वाटएप के माध्यम से उन लोगों को चुनाव चिह्न आदि भेजने में लग गए हैं, तांकि वे लोग अभी से मतदान के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। इसका लाभ उन्हें मिल सके। नगर में 5990 वोटर है। जिनमें 1 हजार से 15 सौ प्रवासी है। इस बार यही 1 हजार लोग निर्णायक सिद्ध होंगे।

Join WhatsApp Group
Ad Ad

You cannot copy content of this page