उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। कुमाऊं मंडल के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के डीडीहाट तहसील के ननकुड़ी गांव के ग्राम प्रधान संजय कुमार का शव गांव के पास जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में संजय कुमार को निर्विरोध ग्राम प्रधान चुना गया था।
घटना की जानकारी मिलते ही अस्कोट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतारा। शव ननकुड़ी प्राथमिक विद्यालय के पास एक बांज के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान 40 वर्षीय संजय कुमार पुत्र फकीर राम के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचायतनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए शव को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल भेज दिया।






लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें